अयोध्या टाइम्स 🚩🚩

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 से बाहर होने के बाद, बाबर आजम को कप्तानी से हटाया गया, 37 वर्षीय खिलाड़ी को बनाया गया पाकिस्तान टीम का नया कप्तान

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। लगातार तीन मुकाबले जिगर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। और पड़ोसी देश पाकिस्तान टीम इस बार बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। जिसके चलते टीम सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई हैं। अभी भी पाकिस्तान टीम का एक मुकाबला बचा हुआ है यदि यह मुकाबला जीत भी जाति है तब भी सुपर 8 की रेस से बाहर हो जायेगी।

Babar Azam: पाकिस्तान टीम के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 16 जून को खेला जाना है। जिसमे पाकिस्तान और आयरलैंड आमने सामने होंगी। यह दूसरी बार है की बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम का बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। जिसके चलते बाबर आजम को कप्तानी से हटाया जा सकता हैं। और 37 वर्षीय खिलाड़ी को पाकिस्तान टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता हैं।

खतरे में है Babar Azam की कप्तानी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम कर रहे है पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने काफी भरोसा करके बाबर आजम की टीम की कप्तानी सौंपी थी। लेकिन बाबर आजम ने एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट के साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर फैंस को निराश किया है। जिसके चलते टीम मैनेजमेंट बाबर आजम को कप्तानी से हटा सकता है।

पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रदर्शन

भारत की मेजबानी में खेले गए वन डे वर्ल्ड कप 2023 में भी पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है जिसके चलते टीम मैनेजमेंट के द्वारा बाबर आजम को कप्तानी से हटा दिया गया था। क्योंकि 2023 के वन डे वर्ल्ड कप में भी बाबर आजम कप्तानी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे है। जिसके चलते ही कप्तानी से हटाया गया था लेकिन बाद में फिर भरोसा करके कप्तानी दे दी गई। और अब फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के कारण बाबर आजम से पाकिस्तान टीम की कप्तानी छीनी जा सकती है। क्योंकि पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका जैसी कामजो टीम से हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते टीम सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुकी है। बाबर आजम बार बार अपनी कप्तानी में फेल होते जा रहे है इसीलिए टीम मैनेजमेंट नए कप्तान की तलास में है।

37 वर्षीय खिलाड़ी को फिर से बनाया जा सकता हैं टीम का कप्तान

पाकिस्तान टीम की कप्तानी एक बार फिर से 37 वर्षीय विकेट कीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की दी जा सकती है। क्योंकि सरफराज अहमद ने पहले भी पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रखी है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिस समय सरफराज अहमद पाकिस्तान टीम के थे उस समय पाकिस्तान टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही थी। सरफराज अहमद की कप्तानी में ही पाकिस्तान टीम ने 2017 में आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम किया था। फाइनल में पाकिस्तान टीम ने भारत को हराकर चैंपियन बनी थी। इसीलिए एक बार फिर से पाकिस्तान टीम की कप्तानी सरफराज को दी जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें… 

1. T20 world cup 2024: भारत समेत किस टीम ने अब तक सुपर 8 के लिए किया है क्वालीफाई, न्यूजीलैंड समेत कई टीम हुई बाहर

2. टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड ने किया अपने नाम | 101 बॉल शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया।

3. T20 World Cup 2024: के सुपर 8 से पाकिस्तान टीम होगी बाहर, फ्लोरिडा में होने वाला मुकाबला होगा रद, लगी इमरजेंसी

4. भारत को अमेरिका के खिलाफ मैच में पेनाल्टी के 5 रन क्यों दिए गए, इस नियम के तहत पेनाल्टी लगने वाली पहली टीम बन गई

Exit mobile version